मंगलवार, 30 अप्रैल 2013

धूम्रपान है दुर्व्यसन


धूम्रपान है दुर्व्यसन, मुँह में लगती आग।
स्वास्थ्य, सभ्यता, धन घटे, कर दो इसका त्याग।।
बीड़ी-सिगरेट पीने से, दूषित होती वायु।
छाती छननी सी बने, घट जाती है आयु।।
रात-दिन मन पर लदी, तम्बाकू की याद।
अन्न-पान से भी अधिक, करे धन-पैसा बरबाद।।
कभी फफोले भी पड़ें. चिक1 जाता कभी अंग।
छेद पड़ें पोशाक में, आग राख के संग।।
जलती बीड़ी फेंक दीं, लगी कहीं पर आग।
लाखों की संपदा जली, फूटे जम के भाग।।
इधर नाश होने लगा, उधर घटा उत्पन्न।
खेत हजारों फँस गये, मिला न उसमें अन्न।।
तम्बाकू के खेत में, यदि पैदा हो अन्न।
पेट हजारों के भरे, मन भी रहे प्रसन्न।।
करे विधायक कार्य, यदि बीड़ी के मजदूर।
तो झोंपड़ियों से महल, बन जायें भरपूर।।
जीते जी क्यों दे रहे, अपने मुँह में आग।
करो स्व-पर हित के लिए, धूम्रपान का त्याग।।

1. अचानक होने वाला दर्द
Place Your Ad Code Here

22 टिप्‍पणियां:

  1. बहुत अच्छी रचना.... धूम्रपान को त्याग करना जरुरी .

    जवाब देंहटाएं
  2. सहजता से धूम्र पान को त्यागने की सलाह देती रचना
    सार्थक जानकारी भी
    उत्कृष्ट प्रस्तुति

    जवाब देंहटाएं
  3. धूम्रपान के प्रति सचेत करती बेहतरीन सुंदर प्रस्तुति ,,,

    RECENT POST: मधुशाला,

    जवाब देंहटाएं
  4. यह बात वही कह सकता जो धुम्रपान नहीं करता ...नहीं तो यह उपदेश ही लगेगी पीने वालों को ...

    जवाब देंहटाएं
  5. बहुत सुन्दर प्रस्तुति...!
    आपको सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि आपकी इस प्रविष्टि् की चर्चा कल बुधवार (01-05-2013) बुधवासरीय चर्चा --- 1231 ...... हवा में बहे एक अनकहा पैगाम ....कुछ सार्थक पहलू में "मयंक का कोना" पर भी होगी!
    सादर...!
    डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'

    जवाब देंहटाएं
  6. यह बात वही कह सकता जो धुम्रपान नहीं करता,बेहद सार्थक रचना राजेंद्र जी।

    जवाब देंहटाएं
  7. अतिसुन्धर प्रस्तुति धूम्रपान बहुत -बहुत धन्यबाद सर

    जवाब देंहटाएं
  8. बहुत ही सार्थक दोहे है,आभार.

    जवाब देंहटाएं
  9. बहुत ही सुन्दर और बेहतरीन दोहे हैं,आभार.

    जवाब देंहटाएं
  10. धूम्रपान की यहीं हकीकत है,आज इसका त्याग करें.

    जवाब देंहटाएं
  11. बहुत ही सार्थक और बोधक दोहें है,आभार.

    जवाब देंहटाएं
  12. कुमारी दीप्ती2 मई 2013 को 2:46 pm बजे

    बहुत ही सुन्दर दोहे,धूम्रपान बहुत ही हानिकारक है.

    जवाब देंहटाएं
  13. प्रेरक कल्‍याणकारी रचना। सुन्‍दर।

    जवाब देंहटाएं

आपकी मार्गदर्शन की आवश्यकता है,आपकी टिप्पणियाँ उत्साहवर्धन करती है, आपके कुछ शब्द रचनाकार के लिए अनमोल होते हैं,...आभार !!!